Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

बीते दिन डा. राहुल सूद को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

बीते दिन डा. राहुल सूद को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

पढ़ें पूरी खबर 

 

 

 

जालंधर (राजन) : अर्बन एस्टेट फेस-2 में 19 अगस्त को किडनी अस्पताल के डा. राहुल सूद पर हुए हमले और गोली मारने के मामले की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने एक आरोपित को अयोध्या से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित को अदालत में पेश कर सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। हमले में तीन आरोपित शामिल थे, जिनके चेहरे वारदात स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। आरोपित की पहचान सत्य नारायण के रूप में हुई, जो जालंधर के इंडस्ट्रियल एरिया में थाना डिवीजन नंबर आठ से कुछ दूरी पर स्थित राम सिंह दवा वेहड़ा में रहता था। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला अयोध्या के हैदरगंज का रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ कर रहीं है, ताकि फरार हमलावरों को भी जल्द पकड़ा जा सके।

19 अगस्त की रात अर्बन एस्टेट फेज-2 स्थित मोर सुपर मार्केट स्टोर के बाहर यह वारदात हुई थी। किडनी अस्पताल में तैनात डा. राहुल सूद अपने घर लौट रहे थे। तभी तीन बदमाशों ने उन पर गोलियां चला दी।

हालांकि डा. सूद इस हमले में बाल-बाल बच गए। थाना डिवीजन नंबर सात की पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ आम्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की, जिसमें डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों, एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन जयंती पुरी, एडीसीपी सिटी-2 हरिंदर सिंह गिल, एडीसीपी परविंदर सिंह और एसीपी माडल टाउन रूपदीप कौर शामिल थीं। टीम में सीआइए स्टाफ इंचार्ज सुरिंदर कुमार और एसएचओ बलजिंदर सिंह भी शामिल रहे। पुलिस ने तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर तीनों हमलावरों की पहचान की। इसके बाद 24 अगस्त को पुलिस ने इनमें से एक आरोपित सत्य नारायण को उत्तर प्रदेश के अयोध्या से गिरफ्तार कर लिया।

वारदात के बाद तीनों ट्रेन से दिल्ली पहुंचे, वहां से हुए अलग-अलग

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपितों के भागने की लोकेशन चेक की, जिससे पता चला कि वारदात के बाद वो इंडस्ट्रियल एरिया में अपने-अपने क्वार्टरी में चले गए। वहां से सामान लेकर सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। वहां पर भी लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपित कैद हो गए। तीनों ट्रेन से दिल्ली पहुंचे और फिर अलग-अलग हो गए। दो आरोपित स्टेशन से बाहर निकल गए, जबकि सत्य नारायण अयोध्या चला गया। पुलिस ने जालंधर के क्वार्टरी में उसके साथ रहने वाले लोगों को पूछताछ की तो अयोध्या का पता मिल गया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 260940

Share this Post