Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

12 ट्रैवल एजेंटों के संपर्क में था डा. पुष्कर पढ़ें पूरी खबर

12 ट्रैवल एजेंटों के संपर्क में था डा. पुष्कर

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : फर्जी डिग्रियां तैयार करने और अवैध शराब रखने के आरोप में गिरफ्तार किए गए डा. पुष्कर गोयल से पुलिस रिमांड के दौरान कई तथ्य सामने आए। जांच में सामने आया कि डा. पुष्कर का जालंधर के 12 ट्रैवल एजेंटों से सीधा संपर्क में था और वह उनके जरिए फर्जी डिग्रियों का कारोबार चलाता था। उसका रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में फरार चल रही आरोपित मोनिका की तलाश में कई जगह पर छापेमारी की, लेकिन वह हाथ नहीं आई। थाना सात के प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपित के साथ जुड़े लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

जांच में सामने आया है कि आरोपित डाक्टर खुद ट्रैवल एजेंटों से संपर्क करता था और फिर अपने पास काम करने वाली लड़‌कियों को बीच में डालकर फर्जी डिग्रियों का सौदा करता था। वह एजेंटों को भरोसे में लेकर उन्हें डिग्रियां उपलब्ध करवाता था। डा. पुष्कर का मोबाइल फोन पुलिस ने जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। उम्मीद है कि मोबाइल से मिले डेटा के आधार पर उन सभी ट्रैवल एजेंटों की सूची सामने आ सकेगी, जो उसके संपर्क में रहे हैं।

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि डा. पुष्कर ने खुद को एक ट्रैवल एजेंसी भी खोली थी। हालांकि अभी तक उसके जरिए किसी को विदेश भेजने का मामला दर्ज नहीं हुआ है, लेकिन कई लोग विदेश जाने के सपने लेकर उसके संपर्क में आ चुके थे।

 

पुलिस पर अन्य आरोपितों को बचाने का आरोप

मामले की शिकायत करने वाली पीड़िता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि पुलिस ने डा. पुष्कर के बाकी साथियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है और केवल उसे ही निशाना बनाया जा रहा है। पीड़िता और उसके समर्थकों ने आरोप लगाया कि पुलिस जानबूझकर अन्य आरोपितों को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि निष्पक्ष जांच न हुई तो वे डा. पुष्कर और पुलिस प्रशासन दोनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 259010

Share this Post