Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में किसानों का बड़ा प्रदर्शन, इस दिन बंद करेंगे नेशनल हाईवे

पंजाब में भारतीय किसान यूनियन (एकता सिद्धूपुर) ने बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। किसान संगठन अब 2 फरवरी को अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे को जाम करेंगे। इससे पहले किसानों ने 30 जनवरी को हाईवे जाम करने की घोषणा की थी, लेकिन श्री गुरु रविदास जयंती के प्रकाश पर्व को ध्यान में रखते हुए तारीख बदलने का फैसला किया गया।

श्री गुरु रविदास जयंती के कारण बदली तारीख
भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के नेता कुलविंदर सिंह ने बताया कि 30 जनवरी को प्रस्तावित हाईवे जाम कार्यक्रम को श्री गुरु रविदास जयंती के चलते स्थगित किया गया था। धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए संगठन ने अब 2 फरवरी को हाईवे जाम करने का निर्णय लिया है।

बायोगैस सीएनजी प्लांट के खिलाफ होगा प्रदर्शन
कुलविंदर सिंह के अनुसार यह प्रदर्शन बायोगैस सीएनजी गैस प्लांट को बंद करवाने की मांग को लेकर किया जा रहा है। किसानों का आरोप है कि यह प्लांट स्थानीय लोगों और किसानों के हितों के खिलाफ है, जिसके चलते उन्हें सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

11 जिलों के किसान संगठन होंगे शामिल
इस आंदोलन में पंजाब के 11 जिलों से किसान नेता और विभिन्न जत्थेबंदियां हिस्सा लेंगी। संगठन का कहना है कि हाईवे जाम पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा, लेकिन जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234339

Share this Post