Fri, 18 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अफगानिस्तान पर पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक, काबुल के अस्पताल पर बरसाए बम, 400 की मौत

पाकिस्तान ने सोमवार देर रात एक बार फिर अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर एयरस्ट्राइक की। पाकिस्तानी एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों ने शहर के कई इलाकों को निशाना बनाया। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के हवाले से दावा किया गया है कि इस हमले में करीब 400 लोगों की मौत हो गई, जबकि 250 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

कई इलाकों में हमले, एयरपोर्ट के पास भी धमाके
रिपोर्ट्स के अनुसार दारुलअमान, अरजान कीमत, खैरखाना और काबुल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास जोरदार धमाके और गोलीबारी की आवाजें सुनी गईं। इन हमलों के बाद पूरे शहर में दहशत का माहौल बन गया।

तालिबान का आरोप- अस्पताल को बनाया निशाना
तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल के एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए। उन्होंने इस हमले को मानवता के खिलाफ अपराध बताते हुए कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के एयरस्पेस का उल्लंघन किया है।

पाकिस्तान ने आरोपों को किया खारिज
वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि पाकिस्तानी सेना ने किसी भी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया।

राशिद खान की UN से जांच की मांग
अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि काबुल में हुए हवाई हमलों में आम नागरिकों की जान गई है और कई हमले रिहायशी इलाकों, स्कूलों और अस्पतालों के आसपास हुए हैं।
आम नागरिकों पर हमला करना अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत युद्ध अपराध माना जाता है, चाहे वह जानबूझकर किया गया हो या गलती से। उन्होंने खास तौर पर रमजान के महीने में इस तरह की घटना को बेहद दुखद बताया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 220788

Share this Post