Mon, 02 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

यश जी का जीवन पत्रकारिता, राजनीति और सिद्धांतों के प्रति समर्पण की मिसाल: रविश राज शर्मा

मिलाप चौक में यश जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का दिया संदेश ।

जालंधर आज तिथि 2 नवम्बर (सोनू) :  नेता एवं पंजाब ब्राह्मण वेलफेयर बोर्ड के पूर्व डायरेक्टर रविश राज शर्मा ने मिलाप समाचार पत्र के संस्थापक संपादक, स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता एवं पूर्व सांसद यश जी की मिलाप चौक में स्थापित प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने यश जी के जीवन और योगदान को याद करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

रविश राज शर्मा ने कहा कि यश जी का जीवन संघर्ष, मेहनत, ईमानदारी और सिद्धांतों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की मिसाल रहा है। उनके परिवार ने लाहौर से आकर कठिन परिस्थितियों में मेहनत के बल पर अपनी पहचान बनाई और पत्रकारिता एवं राजनीति के क्षेत्र में एक अलग मुकाम हासिल किया।

उन्होंने कहा कि यश जी पत्रकार और राजनेता के रूप में हमेशा अपने सिद्धांतों पर अडिग रहे। उन्होंने कभी किसी लालच में आकर अपने आदर्शों से समझौता नहीं किया और हमेशा सच्चाई के रास्ते पर चलते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। आज के दौर में उनके विचारों, आदर्शों और सिद्धांतों को अपनाने की जरूरत है।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता कीर्ति दत्ता, राजिंदर नीटा और सुखदेव भी मौजूद रहे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 263070

Share this Post