Mon, 02 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

BREAKING : पंजाब में AAP का झाड़ू बिखरा! 3 विधायक BJP में शामिल, भाजपा प्रधान ने किया स्वागत

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के तीन विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इनमें अमृतसर नॉर्थ से कुंवर विजय प्रताप सिंह, समाना से चेतन सिंह जौड़ामाजरा और सनौर से हरमीत सिंह पठानमाजरा शामिल हैं। पंजाब भाजपा के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने तीनों नेताओं को पार्टी में शामिल करवाया।

केवल सिंह ढिल्लों बोले- भाजपा में आने वाले नेताओं का स्वागत
तीनों विधायकों को पार्टी में शामिल करवाने के बाद पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा और पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। आम आदमी पार्टी के अच्छे नेता अब पार्टी छोड़ रहे हैं। पंजाब में अब झाड़ू बिखर गया है और राज्य के लोगों के साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है।

भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब के पांच साल बर्बाद कर दिए। उन्होंने कहा कि जो भी नेता भाजपा में शामिल होना चाहते हैं, उनका पार्टी में स्वागत किया जाएगा।

दो दिन में तीन विधायकों ने छोड़ी AAP
आम आदमी पार्टी छोड़ने का सिलसिला रविवार को शुरू हुआ था। सबसे पहले समाना से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा और सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने पार्टी से इस्तीफा दिया था। दोनों ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार की नीतियों और चुनावी वादों को लेकर सवाल उठाए थे। इसके बाद सोमवार को अमृतसर नॉर्थ से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने भी पार्टी और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। अब तीनों विधायकों के भाजपा में शामिल होने से पंजाब में राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

भाजपा में शामिल होने के बाद पंजाब की राजनीति में हलचल
पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के तीन विधायकों का भाजपा में जाना राजनीतिक रूप से अहम घटनाक्रम माना जा रहा है। इन नेताओं के पार्टी छोड़ने के पीछे अलग-अलग वजहें और सरकार के कामकाज को लेकर उठाए गए सवाल चर्चा में रहे हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 262865

Share this Post