ਸ਼ਮੀ ਲੁਥਰ ਪ੍ਰਧਾਨ ਡਰਾਈਵਰ ਅਤੇ ਟੈਕਨੀਕਲ ਹੈਲਥ ਬਰਾਂਚ ਦਾ ਜਨਮ ਦਿਨ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਦੇ ਦਫ਼ਤਰ ਵਿੱਚ ਮਨਾਇਆ!ਗਿਆ ।
लोगों से मिल रहा भरपूर समर्थन, शहर के विभिन्न पार्कों के बाहर भी जारी रहेगा यह अभियान
जालंधर, (सोनू) : कांग्रेस नेता एवं पंजाब ब्राह्मण वेलफेयर बोर्ड के पूर्व डायरेक्टर रविश राज शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी जी के संदेश ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान’ के अनुरूप जालंधर में मोहब्बत की दुकान का अभियान चलाया जा रहा है। इस पहल को शहरवासियों का भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है। लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी यह साबित कर रही है कि नफरत पर मोहब्बत और आपसी भाईचारा हमेशा भारी पड़ता है।
रविश राज ने कहा कि अलग-अलग पार्कों में लगाई जा रही मोहब्बत की दुकान का उद्देश्य केवल लोगों के साथ चाय पीना या बातचीत करना नहीं, बल्कि उनके बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए ठोस प्रयास करना है। चाय पर चर्चा के दौरान आम लोगों को अपनी बात रखने का अवसर मिल रहा है और उनकी परेशानियों को संबंधित अधिकारियों एवं विभागों तक पहुंचाकर समाधान करवाने की दिशा में काम किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी शहर के विभिन्न पार्कों के बाहर मोहब्बत की दुकान लगाई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया जा सके। उन्होंने कहा कि समाज में प्रेम, सद्भावना और भाईचारे का संदेश फैलाने के साथ-साथ लोगों की समस्याओं के लिए आवाज उठाना ही इस पहल का मुख्य मकसद है। नफरत का जवाब नफरत से नहीं, बल्कि मोहब्बत, संवाद और सेवा से दिया जाएगा।


Comments
No comments yet.