दिवित औलख के परिवार का दुख बांटने दुबई से पहुंचे हनी सिंह, पिता दिनेश औलख फूट-फूटकर रोए
राजस्थान के झुंझुनूं जिले से एक बेहद दर्दनाक और भयावह हादसे की खबर सामने आई है। जिले के छापोली गांव में सड़क निर्माण कार्य के दौरान अचानक हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस प्रशासन ने सोमवार को 8 श्रमिकों की मौत की आधिकारिक पुष्टि कर दी है।
11 हजार वोल्ट की लाइन बनी काल, मशीन में दौड़ा करंट
पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छापोली गांव में सड़क बनाने का काम चल रहा था। इसी दौरान कंक्रीट और रोड़ी मिलाने वाली मिक्सर मशीन ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट (11 KV) की हाईटेंशन बिजली लाइन से छू गई। तार के संपर्क में आते ही पूरी मशीन में हाई-वोल्टेज करंट दौड़ गया। उस वक्त मशीन के आसपास काम कर रहे मजदूर इसकी सीधी चपेट में आ गए और उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला।
घटनास्थल पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, नेताओं की मौजूदगी
हादसे के बाद गांव में मातम के साथ-साथ भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। गुस्साए ग्रामीणों ने प्रशासनिक लापरवाही का आरोप लगाते हुए मौके पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा और पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी सहित कई स्थानीय नेता भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए त्वरित मुआवजे व सख्त कार्रवाई की मांग की।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व CM अशोक गहलोत ने जताया गहरा दुख
इस दुखद घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, "झुंझुनूं के छापोली में हुए हादसे में श्रमिकों की असामयिक मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज और प्रभावित परिवारों को तत्काल हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने तथा घटना की विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।"


Comments
No comments yet.