Fri, 18 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर नगर निगम में बड़ा फर्जीवाड़ा, मेयर विनीत धीर ने मौके पर पकड़ी गड़बड़ी

जालंधर में नगर निगम के कूड़ा प्रबंधन में बड़ी धांधली का पर्दाफाश हुआ है। मेयर विनीत धीर ने मंगलवार सुबह खुद डंपिंग साइट पर पहुंचकर जांच की और मौके पर ही गड़बड़ी पकड़ ली। सुबह करीब साढ़े सात बजे की गई इस कार्रवाई के दौरान मेयर के साथ आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ सेठ भी मौजूद थे। मेयर डंपिंग ग्राउंड पर खड़े होकर कूड़ा ढोने वाली गाड़ियों की निगरानी कर रहे थे, तभी एक टिप्पर पर शक होने पर उसे खाली करवाया गया।

कूड़े की जगह मिला मलबा
जांच के दौरान सामने आया कि टिप्पर में कूड़े की बजाय मकान का मलबा भरा हुआ था। यह देखते ही मेयर ने मौके पर ही टिप्पर मालिक को फटकार लगाई और नगर निगम अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। जांच में खुलासा हुआ कि कूड़े की गाड़ियों का भुगतान उनके वजन के आधार पर किया जाता था। इसी का फायदा उठाकर ठेकेदार कूड़े में ईंट-पत्थर मिलाकर वजन बढ़ा रहा था और नगर निगम से अधिक पैसे वसूल रहा था। यह खेल काफी समय से चल रहा था।

ठेका रद्द और FIR की तैयारी
सूत्रों के अनुसार संबंधित ठेकेदार सतपाल पर पहले भी दो बार 2-2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद धांधली जारी रही। अब नगर निगम प्रशासन ठेका रद्द करने और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी कर रहा है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 220739

Share this Post