Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

BREAKING : CM मान ने खोला खजाना! सरकारी कर्मचारियों का DA 50 से बढ़ाकर किया 53%

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को राहत दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। इस फैसले के बाद कर्मचारियों का DA 50 प्रतिशत से बढ़कर 53 प्रतिशत हो जाएगा। बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ नवंबर महीने के वेतन में जोड़ा जाएगा, जबकि इसका भुगतान दिसंबर में किया जाएगा।

8 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा फायदा
मुख्यमंत्री के मुताबिक, सरकार के इस फैसले से राज्य के करीब 8 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को लाभ पहुंचेगा। नवंबर की सैलरी में बढ़े हुए DA का लाभ शामिल होगा। वहीं, दिसंबर में मिलने वाली पेंशन भी बढ़े हुए महंगाई भत्ते के साथ आएगी।सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों और पेंशनरों को कुल 363 करोड़ रुपए का वित्तीय लाभ मिलने का अनुमान है।

2022 में 28 फीसदी था कर्मचारियों का DA
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि जब उनकी सरकार ने वर्ष 2022 में सत्ता संभाली थी, उस समय सरकारी कर्मचारियों को 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था। अब ताजा बढ़ोतरी के बाद यह दर 53 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

सितंबर में भी हुई थी 8 फीसदी की बढ़ोतरी
गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने सितंबर 2026 में भी सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के DA में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। उस समय महंगाई भत्ते की दर 42 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत की गई थी। अब एक बार फिर 3 प्रतिशत की वृद्धि के बाद कर्मचारियों को महंगाई से राहत मिलने की उम्मीद है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266296

Share this Post