जालंधर में पुरानी रंजिश के तहत 2 युवकों पर फायरिंग, हमला करने के बाद बाइक छीनकर भागे
पंजाब में आम आदमी पार्टी की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीमों ने मोगा विधानसभा सीट से विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर छापेमारी की। दिल्ली और चंडीगढ़ से पहुंची ED की टीमों ने विधायक के आवास सहित कई ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान CRPF के जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया।
घर और फ्लैटों में ED की तलाशी, लुधियाना तक पहुंची टीम
जानकारी के मुताबिक, ED की टीमें मोगा स्थित विधायक के घर और मोगा-लुधियाना रोड पर बने आइकन फ्लैटों में जांच कर रही हैं। सुरक्षा के मद्देनजर CRPF के जवानों को तैनात किया गया है। इस दौरान पंजाब पुलिस के कर्मचारियों को भी कार्रवाई वाले इलाके से बाहर रखा गया। बताया जा रहा है कि विधायक के घर और फ्लैटों में तलाशी के बाद ED की टीमें लुधियाना स्थित उनके ननिहाल भी पहुंचीं, जहां जांच की गई।
2027 चुनाव के लिए AAP ने दोबारा दिया है टिकट
डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा मोगा विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की विधायक हैं। वह पंजाब में पार्टी की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। खास बात यह है कि ED की इस कार्रवाई से महज तीन दिन पहले ही AAP ने उन्हें 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए दोबारा उम्मीदवार घोषित किया था।
ED की रेड के विरोध में सड़क पर उतरे समर्थक
विधायक के घर ED की छापेमारी की खबर फैलते ही उनके समर्थक वहां पहुंचने लगे। देखते ही देखते आवास के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। समर्थकों ने ED की कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया और इसे लेकर नाराजगी जाहिर की। फिलहाल ED की ओर से इस छापेमारी के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जांच किस मामले में की जा रही है, इसका खुलासा भी अभी नहीं हुआ है।


Comments
No comments yet.