Tue, 03 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

लॉरेंस गैंग के नाम पर तुषार कपूर को धमकाया, 5 करोड़ की फिरौती मांगने वाले की खुली पोल

बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपए की फिरौती के लिए धमकी भरा फोन आने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि फोन करने वाले ने खुद को कथित तौर पर लॉरेंस गैंग का सदस्य हैरी बॉक्सर बताया और अभिनेता से 5 करोड़ रुपए की मांग की। इसके बाद तुषार कपूर ने मुंबई पुलिस को इसकी शिकायत दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एंटी-एक्सटॉर्शन सेल और क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई।

हैरी बॉक्सर के नाम से मांगी 5 करोड़ की फिरौती
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तुषार कपूर को आए फोन पर कॉल करने वाले ने कथित तौर पर लॉरेंस गैंग से जुड़ा होने का दावा किया था। उसने अभिनेता को धमकाते हुए 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। कॉल मिलने के बाद तुषार कपूर ने पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई।

क्राइम ब्रांच ने ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच की
धमकी भरे कॉल की सच्चाई जानने के लिए क्राइम ब्रांच की टेक्निकल टीम ने ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच की। इसके दौरान कॉल पर बोलने वाले व्यक्ति की आवाज का मिलान हैरी बॉक्सर के आधिकारिक ऑडियो सैंपल से किया गया।

आवाज का सैंपल से नहीं हुआ मिलान
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, जांच में धमकी देने वाले व्यक्ति की आवाज और हैरी बॉक्सर के ऑडियो सैंपल के बीच समानता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को शक है कि यह कॉल फर्जी हो सकता है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने लॉरेंस गैंग का नाम इस्तेमाल कर अभिनेता को डराने और फिरौती वसूलने की कोशिश की। फिलहाल, मामले की जांच जारी है और पुलिस कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 264886

Share this Post