Tue, 03 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

'मेरा दिल टूट गया है', दिवित के निधन पर जैजी बी की भावुक पोस्ट, आज नहीं जाएंगे कनाडा

स्पीड रिकॉर्ड के संचालक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का पार्थिव शरीर घर पहुंच गया है। परिवार की ओर से अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। दिवित का अंतिम संस्कार आज दोपहर 1 बजे जालंधर के मॉडल टाउन स्थित श्मशानघाट में किया जाएगा। इस दुखद घटना के बाद परिवार और करीबियों में शोक का माहौल है।

तड़के 3:30 बजे घर पहुंचे जैजी बी
दिवित औलख के निधन की खबर से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है। गायक जैजी बी आज तड़के करीब 3:30 बजे दिनेश औलख के घर पहुंचे और परिवार के साथ दुख साझा किया। घर पहुंचने से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट भी शेयर की थी।

जैजी बी बोले- मेरा दिल टूट गया है
जैजी बी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि दिवित के निधन से उनका दिल टूट गया है। उन्होंने दिवित को अपना प्यारा भतीजा बताते हुए कहा कि उनका परिवार इस दुखद घटना से गहरे सदमे में है। उन्होंने आगे बताया कि इस मुश्किल समय में परिवार उनके लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। इसी वजह से वह वैंकूवर कैनक्स के साथ होने वाले 'सेरेमोनियल पक ड्रॉप' कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे।

हनी सिंह भी दिनेश औलख से मिलने पहुंचे थे
जैजी बी से पहले मशहूर गायक यो यो हनी सिंह ने भी दिवित के निधन पर भावुक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने दिवित को अपना भतीजा बताते हुए परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की थीं। इसके बाद हनी सिंह दिनेश औलख के घर पहुंचकर परिवार से मिले और दुख साझा किया। इस दौरान दिनेश औलख को गले लगाते हुए हनी सिंह भी अपने आंसू नहीं रोक पाए।

मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पहुंच सकते हैं
मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी दिनेश औलख के परिवार के साथ दुख साझा करने के लिए पहुंच सकते हैं। फिलहाल घर पर शोक का माहौल है और परिवार अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा हुआ है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 264828

Share this Post