Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में पुरानी रंजिश के तहत 2 युवकों पर फायरिंग, हमला करने के बाद बाइक छीनकर भागे

जालंधर में शाहकोट के आते गांव रामे में पुरानी रंजिश को लेकर दिनदहाड़े गोलियां चलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुछ हमलावरों ने दो युवकों को रास्ते में घेरकर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुए इस हमले के दौरान दोनों युवकों ने तुरंत भागकर अपनी जान बचाई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर पीड़ितों की मोटरसाइकिल छीनकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर मुख्य आरोपी समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

3 साल पुराने विवाद में राजीनामे से पहले हुआ विवाद
पीड़ित बलराज सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब तीन साल पहले उसका गांव के ही जसवंत सिंह के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसे बाद में आपसी राजीनामे से सुलझा लिया गया था। सोमवार रात जब वह अपने ट्रैक्टर पर खेतों से लौट रहा था, तब जसवंत सिंह और उसके साथियों ने उसे रास्ते में रोक लिया। उस समय ग्रामीणों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद गांव की पंचायत ने बुधवार सुबह दोनों पक्षों को बैठाकर समझौता करवाने का समय निश्चित किया था।

गांव की फिरनी पर घेरकर की फायरिंग 
पंचायत की बैठक से पहले मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बलराज अपने दोस्त कुलदीप सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर खेतों की ओर जा रहा था। जैसे ही वे गांव की फिरनी के पास पहुंचे, जसवंत सिंह अपने छह साथियों के साथ तीन मोटरसाइकिलों पर वहां आ धमका। 

आरोप है कि हमलावरों ने दोनों दोस्तों को चारों तरफ से घेर लिया और जान से मारने की नीयत से उन पर सीधे कई राउंड फायर कर दिए। गोलियों की आवाज सुनते ही दोनों ने भागकर अपनी जान बचाई, जिसके बाद आरोपी उनकी मोटरसाइकिल छीनकर रफूचक्कर हो गए।

पुलिस ने 6 आरोपियों पर दर्ज किया केस
घटना के तुरंत बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही शाहकोट थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। जांच के दौरान पुलिस ने मौके से गोलियों का एक खाली खोल बरामद किया है। ASI परजिंदर कौर ने बताया कि पीड़ित के बयानों पर मुख्य आरोपी जसवंत सिंह और उसके 6 अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266257

Share this Post