Tue, 17 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

पंजाब के कैबिनेट मंत्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, सांस लेने में हो रही थी तकलीफ

पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि रात में डिनर करने के बाद उन्हें सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई, जिसके चलते परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे।

CCU में रखकर की जा रही निगरानी
डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में निगरानी में रखा है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रखे हुए है। मंत्री संजीव अरोड़ा को हुई सांस लेने की समस्या के कारणों का पता लगाने के लिए जरूरी मेडिकल जांच की जा रही हैं।

2025 में बने थे पंजाब कैबिनेट मंत्री
आम आदमी पार्टी ने संजीव अरोड़ा को लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट से उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया था। यह सीट पूर्व विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन के बाद खाली हुई थी। संजीव अरोड़ा ने जून 2025 में उपचुनाव जीतकर विधानसभा में प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने 1 जुलाई 2025 को राज्यसभा से इस्तीफा दिया और 3 जुलाई 2025 को पंजाब कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।


21

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147138