ये क्या बोल गए मंत्री मोहिंदर भगत जी! रामायण की कहानी ही पलट दी, वीडियो वायरल हुआ तो देने लगे सफाई
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में जांच के दौरान नया खुलासा हुआ है। शुरुआती पूछताछ के आधार पर सामने आया है कि हमलावरों का पहला निशाना टाइगर श्रॉफ नहीं थे। आरोपी किसी दूसरे बॉलीवुड सेलिब्रिटी को निशाना बनाना चाहते थे, लेकिन अपने तय टारगेट तक पहुंचने में नाकाम रहने के बाद उन्होंने टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने का फैसला किया। हालांकि, इस मामले में सामने आई जानकारी की जांच अभी जारी है।
सोशल मीडिया रील्स देखकर बनाया टाइगर को निशाना
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपियों को सोशल मीडिया पर टाइगर श्रॉफ के फैंस की ओर से शेयर की गई रील्स के जरिए उनकी सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी मिली थी। इन रील्स से उन्हें पता चला कि उस समय टाइगर के साथ पुलिस सुरक्षा नहीं थी। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें निशाना बनाने की योजना बनाई।
बॉलीवुड इंडस्ट्री में डर का माहौल
शुरुआती पूछताछ में यह भी सामने आया है कि फायरिंग के पीछे बॉलीवुड इंडस्ट्री में डर का माहौल पैदा करने का इरादा हो सकता है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हमले के पीछे कौन लोग थे, आरोपियों को निर्देश किसने दिए और इस वारदात के पीछे असली मकसद क्या था।
जुहू में बाइक सवार हमलावरों ने की थी फायरिंग
यह घटना रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में हुई थी। जानकारी के मुताबिक, मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाते हुए फायरिंग की। इस हमले में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए, जबकि उनका ड्राइवर घायल हो गया। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।
कुछ ही घंटों में पुलिस ने आरोपियों को किया था अरेस्ट
घटना के कुछ ही घंटों के भीतर तीनों आरोपियों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर हमले की साजिश, दूसरे संभावित टारगेट और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।
टाइगर के समर्थन में आए बॉलीवुड सितारे
फायरिंग की घटना के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने चिंता जताई और टाइगर श्रॉफ के प्रति समर्थन जाहिर किया। इनमें अमाल मलिक, मीका सिंह, विद्युत जामवाल, शत्रुघ्न सिन्हा और रवि किशन समेत कई नाम शामिल हैं। अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी।
सुनील शेट्टी बोले- सुरक्षा बेहद जरूरी
सुनील शेट्टी ने टाइगर श्रॉफ की अनुशासित जीवनशैली का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि टाइगर का ज्यादातर ध्यान खेल, फिटनेस और एक्सरसाइज पर रहता है। ऐसे में उनके साथ हुई इस घटना को लेकर उन्होंने हैरानी जताई। इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए और सभी के लिए सुरक्षित रहना बेहद जरूरी है। घटना के बाद फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।





Comments
No comments yet.