Tue, 17 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

पंजाब कांग्रेस महासचिव मनोज मल्होत्रा का निधन, पार्टी में शोक

पंजाब में शुक्रवार की सुबह कांग्रेस पार्टी के लिए बेहद दुखद खबर लेकर आई। पंजाब कांग्रेस महासचिव मनोज मल्होत्रा उर्फ मनु बड़िंग का अचानक निधन हो गया। उनके देहांत की खबर सामने आते ही राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई।

हार्ट अटैक से हुई मौत
जानकारी के अनुसार मनोज मल्होत्रा को देर रात साइलेंट हार्ट अटैक आया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

सोशल मीडिया पर थे काफी एक्टिव
मनु बड़िंग राजनीति के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते थे। वह नियमित तौर पर वर्कआउट करते थे और फिटनेस से जुड़ी वीडियो व पोस्ट साझा किया करते थे, जिससे उनके अचानक निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया।

सांसद चन्नी के थे बेहद करीबी
मनोज मल्होत्रा जालंधर के बड़िंग इलाके से ताल्लुक रखते थे और लंबे समय से कांग्रेस पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। उनकी पत्नी परवीना पार्षद रह चुकी हैं। वहीं जालंधर सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के वह बेहद करीबी माने जाते थे। उनके निधन से कांग्रेस नेताओं और समर्थकों में गहरा शोक है।


22

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147146