Tue, 17 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

पंजाब में एक बार फिर बदलेगा मौसम, 1 फरवरी को राज्य में बारिश के आसार

पंजाब के मौसम को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी को एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है और राज्य में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। हालांकि सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड बनी हुई है, लेकिन दोपहर में तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

1 फरवरी को कई इलाकों में बारिश के आसार
मौसम विभाग का अनुमान है कि 1 फरवरी को पंजाब के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा 31 जनवरी और 2 व 3 फरवरी को भी अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। अगले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद इसमें 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी
मौसम विभाग ने 30 जनवरी को अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, पठानकोट, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, मोगा, फिरोजपुर, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, संगरूर और मानसा जिलों में बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। कुछ इलाकों में सुबह के समय दृश्यता 50 मीटर से भी कम रहने की आशंका है।

शीतलहर से बढ़ेगी ठंड की मार
मौसम विभाग के अनुसार 30 जनवरी को पंजाब में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है। कई जिलों में शीत लहर जारी रहने की संभावना है, जिसके चलते सुबह और रात के समय ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है।


26

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147201