Fri, 31 Jul 2026
G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।

पंजाब पुलिस ने नाकाम की पाकिस्तान की बड़ी साजिश, हथियारों समेत एक आरोपी गिरफ्तार

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और वह लगातार पंजाब में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहा है। अमृतसर पुलिस ने हथियारों समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमित सिंह के रूप में हुई है और उससे 5 ग्लॉक पिस्टल, 4 मैगजीन और एक बाइक बरामद की गई है। 

पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा
पुलिस ने मामले पर खुलासा करते हुए बताया कि यह सभी हथियार पाकिस्तान से अवैध रूप से पहुंचा जा रहे थे, ताकि पंजाब में अशांति फैलाई जा सके। आरोपी अपने साथी गुरप्रीत सिंह उर्फ गिन्नी के सपंर्क में था और दोनों मिलकर पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी में शामिल हैं।

सीमा पार से पंजाब में भेज रहे थे हथियार
पुलिस ने आगे बताया कि इनका गिरोह पाकिस्तान से पंजाब तक हथियारों की खेप भेज रहा था। पर पुलिस ने समय रहते ही इस गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। अगर समय रहते इस पर काबू न पाते तो यह पंजाब में कोई बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां व बरामदगियां होने की संभावना जताई जा रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 188497