Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अमृतसर में 6 युवकों पर फायरिंग करने का आरोप, 3-4 साल पुरानी रंजिश आई सामने

अमृतसर के तारांवाला पुल क्षेत्र में स्थित एक दरगाह पर अंधाधुंध फायरिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां धार्मिक स्थल पर माथा टेकने पहुंचे दो युवकों को निशाना बनाकर गोलियाँ चलाई गईं। इस अचानक हुए हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस की शुरुआती छानबीन में इस वारदात को किसी गैंगवार के बजाय पुरानी आपसी रंजिश का नतीजा माना जा रहा है।

चाबी निकाली और फिर कंधे में दाग दी गोली
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोटली सेखां गांव के निवासी शरणजीत सिंह और आकाशदीप सिंह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर तारांवाला पुल के पास बाबा जी की दरगाह पर माथा टेकने पहुंचे थे। पीड़ित युवक के बयानों के मुताबिक, वहाँ पहले से घात लगाकर बैठे करीब छह लोगों ने अचानक उन्हें घेर लिया। हमलावरों ने सबसे पहले उनकी मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली ताकि वे भाग न सकें और फिर पिस्तौल निकालकर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

फायरिंग के दौरान एक युवक के कंधे में गोली लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए, जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया।

3-4 साल पुरानी रंजिश में हुई वारदात: पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही एसीपी रविंदरपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया। एसीपी रविंदरपाल सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे को पहले से जानते हैं। करीब 3 से 4 साल पहले भी इनके बीच आपसी विवाद और झगड़ा हुआ था। पुलिस के अनुसार मामला गैंगवार का नहीं है, बल्कि सालों पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

हमलावरों की धरपकड़ के लिए छापेमारी जारी
पुलिस ने मामले की हर पहलू से गहन जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है और हमलावरों की पहचान की जा रही है। पीड़ितों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान जल्द कर ली जाएगी और उन्हें गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256523

Share this Post