पटाखा मार्केट और ग्राम पंचायत राओवाली के बीच विवाद सुलझा, आपसी सहमति से हुआ समझौता
जालंधर आज तिथि 29 अक्टूबर (सोनू) : आज श्रीमति शालू पूरा सचिव भाजपा जालंधर ने जारी प्रेस नोट में कहा कि विपक्ष और ख़ास कर कांग्रेस, पूरे देश भर में झूठ पर सवार होकर अराजकता और डर का माहौल बना रहे हैं। चुनाव आयोग के तीनों चुनाव आयुक्तों ने सुप्रीम कोर्ट में हलफ़नामा देकर कहा है कि चुनाव आयोग के सभी निर्णय सर्वसम्मति से हुए हैं, के बावजूद कांग्रेस और विपक्षी दलों ने 1 नवंबर का दिन धरना-प्रदर्शन के लिए चुना।
इसी दिन पूरी दिल्ली में सन् 1984 में सिख विरोधी दंगों में कांग्रेस ने सिखों का कत्लेआम किया था।
आज फिर से कांग्रेस का हिंदू विरोधी चेहरा सामने आ रहा है। आज हिंदुओं के त्योहारों में पूरी दिल्ली को बिना किसी कारण के बंधक बनाया जा रहा है, जिसके कारण वहाँ के व्यापारियों को लाखों-करोड़ों रुपयों का नुकसान हो रहा है।
विपक्ष के झूठे प्रचार और पूरे देश भर में अस्थिरता पैदा करने के ख़िलाफ़, भाजपा 1 नवंबर से 30 नवंबर तक में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा पूरे देश के साथ साथ पंजाब भर में निकाली जा रही है, जिसका आरंभ होश्यारपुर से हो चूका है।
मेरी सभी पंजाबियों से यह अपील है कि विपक्ष के इस झूठ का पर्दाफ़ाश करने के लिए इस पदयात्रा में बढ़-चढ़ कर भाग लें।"





Comments
No comments yet.