Thu, 29 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर की सुहागिनें तैयार रहें! रात 8:10 बजे चांद दिखने का अनुमान, जानें कब खोलें व्रत

देशभर में आज सुहाग का पावन पर्व करवाचौथ पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रख रही हैं। इस खास दिन पर महिलाओं को शाम के समय चंद्रमा के दीदार का सबसे ज्यादा इंतजार रहता है। रात में चांद निकलने के बाद उन्हें अर्घ्य देकर और पूजा-अर्चना करके ही महिलाएं अपना व्रत खोलती हैं।

जालंधर समेत प्रमुख शहरों में चंद्रोदय का समय

पंचांग और ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, भौगोलिक स्थिति के कारण अलग-अलग शहरों में चांद निकलने के समय में थोड़ा अंतर होता है। पंडित अनिल कुमार शुक्ला के मुताबिक, अगर मौसम साफ रहता है तो पंजाब के जालंधर में रात 8:10 बजे चांद दिखाई देने की पूरी संभावना है।

वहीं, पड़ोसी जिलों अमृतसर में रात 8:12 बजे और लुधियाना में रात 8:11 बजे चंद्रोदय होने का अनुमान लगाया गया है।

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के शहरों की समय-सारणी

शहर का नाम चांद निकलने का संभावित समय
जालंधर रात 8:10 बजे
चंडीगढ़ रात 8:05 बजे
पंचकूला रात 8:07 बजे
रोपड़ रात 8:08 बजे
पटियाला रात 8:10 बजे
लुधियाना रात 8:11 बजे
पानीपत रात 8:11 बजे
अमृतसर रात 8:12 बजे
संगरूर रात 8:13 बजे
मोगा रात 8:14 बजे
जींद रात 8:14 बजे
रोहतक रात 8:14 बजे
फरीदकोट रात 8:16 बजे
फिरोजपुर रात 8:16 बजे
बठिंडा रात 8:17 बजे
सिरसा रात 8:19 बजे
श्रीगंगानगर रात 8:22 बजे
गुरुग्राम रात 8:04 बजे

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 254614

Share this Post