Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

राहुल गांधी की यात्रा पर मंडराया आतंकी खतरा, रद्द करना पड़ गया रोड शो, पुलिस अलर्ट पर

राहुल गांधी बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के खिलाफ वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं। पर उनकी इस यात्रा पर आतंकी खतरा मंडरा रहा है। इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के मुताबिक नेपाल के रास्ते 3 आतंकी बिहार में दाखिल हुए हैं। कहा जा रहा है कि आतंकी उन्हीं इलाकों में छिपे हुए हैं जहां पर राहुल गांधी की यात्रा निकलनी है।

राहुल गांधी का रोड शो कैंसिल
आतंकी अलर्ट के बाद राहुल गांधी की यात्रा में बदलाव किया गया है। सीतामढ़ी में वे जिस कैंप में रुके थे वहां से सीधे जानकी मंदिर पहुंचे। यहां कई जगहों पर स्वागत मंच बनाए गए थे, लेकिन राहुल वहां नहीं रुके। मंदिर में दर्शन के बाद राहुल गांधी का रोड शो भी था, लेकिन वो कैंसिल कर दिया गया है। 

जैश-ए-मोहम्मद के हैं आतंकी  
बिहार पुलिस के मुताबिक तीनों आतंकी पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए हैं। इन आतंकियों की पुलिस ने फोटो भी जारी की है। आतंकियों की पहचान हसनैन अली, आदिल हुसैन और मोहम्मद उस्मान के रूप में हुई है। हसनैन रावलपिंडी, आदिल उमरकोट और उस्मान बहावलपुर का रहने वाला है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 257275

Share this Post