Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

आम आदमी पार्टी की महिला विंग द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाकों में भेजा गया राहत सामग्री सामान पढ़ें पूरी खबर

आम आदमी पार्टी की महिला विंग द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाकों में भेजा गया राहत सामग्री सामान 

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : पिछले कुछ समय से बाढ़ आने के कारण पंजाब के कई इलाके प्रभावित हो चुके हैं। बाढ़ के कारण कई इलाकों में लोगों के घर भी डूब चुके हैं। जिससे लोगों को रेस्क्यू करने का काम भी सरकार और अन्य संस्थाओं द्वारा किया जा रहा है। वही बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे हुए लोगों को राशन पहुंचाना और अन्य जरूरी सामान पहुंचने का काम सरकार और अन्य संस्थाएं कर रही हैं। इसको लेकर आम आदमी पार्टी की महिला लिंग द्वारा भी आज सर्किट हाउस से राशन सहित अन्य राहत सामग्री का सामान बाढ़ प्रभावित इलाकों में  भेजा गया है। इन ट्रक को रवाना करने के लिए आम आदमी पार्टी के महिला विंग की प्रधान व मोगा से विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा खुद पहुंची। जहां पर उन्होंने सभी महिलाओं को बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे हुए लोगों की मदद करने प्रेरित किया।


इसके साथ ही मीडिया से बातचीत की दौरान उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित लोगों को कहां की आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आम आदमी पार्टी की पंजाब की महिला विंग की सभी महिलाएं आपके साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलेगी। जहां पर भी जो भी जरूरत किसी सूचना उन्हें मिलेगी। वह वहां वहां पर जाकर लोगों तक मदद पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की महिलाएं बहुत ही ताकतवर है यह खुद लोगों की मदद के लिए फील्ड में उतर कर पानी में फंसे लोगों को रेस्क्यू करने की मदद भी करेगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 259007

Share this Post