Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

BREAKING : AAP ने खोले अपने पत्ते! धूरी से भगवंत मान, लुधियाना वेस्ट से संजीव अरोड़ा को टिकट

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में मुख्यमंत्री भगवंत मान का नाम भी शामिल है। वह एक बार फिर संगरूर जिले की धूरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

जारी सूची में पार्टी ने अपने मौजूदा विधायकों पर भरोसा जताया है। पहली सूची में शामिल सभी मौजूदा विधायकों को दोबारा टिकट दिया गया है। इस घोषणा के साथ ही पंजाब में चुनावी मुकाबले को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

जालंधर और दोआबा की सीटों पर इन चेहरों को मौका
AAP की पहली सूची में जालंधर और दोआबा क्षेत्र की कई अहम विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। नकोदर से इंद्रजीत कौर मान, करतारपुर से बलकार सिंह, दसूहा से करनवीर सिंह घुम्मण और उड़मुड़ से जसवीर सिंह राजा गिल को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा होशियारपुर से ब्रम शंकर जिंपा, चब्बेवाल से इशांक कुमार चब्बेवाल, गढ़शंकर से जय कृष्ण रोड़ी और बलाचौर से संतोष कटारिया को टिकट दिया गया है।

माझा में भी उम्मीदवारों का ऐलान
माझा क्षेत्र की प्रमुख सीटों पर भी पार्टी ने अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं। बटाला से अमन सिंह शैरी कलसी, अजनाला से कुलदीप सिंह धालीवाल, अमृतसर साउथ से इंदरबीर सिंह निज्जर, तरनतारन से हरमीत सिंह संधू और खेमकरण से सरवन सिंह धुन्न को उम्मीदवार बनाया गया है। इन नामों के जरिए पार्टी ने माझा क्षेत्र की महत्वपूर्ण सीटों पर अपनी चुनावी रणनीति स्पष्ट करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

लुधियाना और मालवा में इन उम्मीदवारों पर भरोसा
AAP की पहली सूची में लुधियाना और मालवा क्षेत्र की कई सीटों के उम्मीदवार भी शामिल हैं। रूपनगर से दिनेश चड्ढा, मोहाली से कुलवंत सिंह, फतेहगढ़ साहिब से लखबीर सिंह राय और अमलोह से गुरिंदर सिंह गैरी वड़िंग को उम्मीदवार बनाया गया है।

समराला से जगतार सिंह दियालपुरा, लुधियाना ईस्ट से दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला, आत्म नगर से कुलवंत सिंह सिद्धू और लुधियाना सेंट्रल से अशोक कुमार पप्पी को टिकट दिया गया है।

वहीं, लुधियाना वेस्ट से संजीव अरोड़ा, लुधियाना नॉर्थ से मदन लाल बग्गा और पायल से मनविंदर सिंह ग्यासपुरा को उम्मीदवार बनाया गया है। मालवा क्षेत्र की अन्य सीटों पर निहाल सिंह वाला से मनजीत सिंह बिलासपुर, बाघा पुराना से अमृतपाल सिंह सुखानंद, मोगा से डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा और धर्मकोट से दविंदर सिंह जीत लाडी को टिकट दिया गया है।

 

 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 258466

Share this Post