Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

मानसा में ASI चिट्टा पीते पकड़ा गया! लोगों ने बीच बाजार घेरा, केस दर्ज

मानसा के बुढलाडा में पंजाब पुलिस के एक ASI पर चिट्टा (हेरोइन) का सेवन करने का आरोप लगा है। लोगों ने पुलिसकर्मी सहजप्रीत को बीच बाजार घेर लिया और उस पर नशा करने का दावा किया। मामले के बाद स्थानीय पुलिस ने ASI का डोप टेस्ट करवाया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद थाना बुढलाडा में उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

बीच बाजार लोगों ने ASI को घेरा
जानकारी के मुताबिक, बुढलाडा में लोगों ने ASIको कथित तौर पर चिट्टा पीते हुए पकड़ने का दावा किया। इसके बाद लोगों ने उसे बीच बाजार घेर लिया। इस दौरान ASI ने सफाई देते हुए कहा कि वह ट्रेनिंग के लिए आया है और उसने कोई नशा नहीं किया। मौके पर मौजूद लोगों ने दावा किया कि पुलिसकर्मी की जेब से नशे की पुड़िया भी मिली है। इसके बाद लोगों ने उसे बीच सड़क पर बैठा दिया और स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी।

विरोध प्रदर्शन कर की सख्त कार्रवाई की मांग
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। मामले की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ASI का डोप टेस्ट करवाया।

डोप टेस्ट पॉजिटिव, पुलिस ने दर्ज किया केस
पुलिस द्वारा करवाए गए डोप टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद ASI के खिलाफ थाना बुढलाडा में केस दर्ज कर लिया गया। इस घटनाक्रम के बाद पुलिस विभाग में भी मामला चर्चा का विषय बन गया है। फिलहाल, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256944

Share this Post