Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अमृतसर में खेती करने पहुंचे डेरा ब्यास के सेवादारों पर फायरिंग, एक की मौत; दूसरा गंभीर

अमृतसर के ब्यास के पास गांव गाजीवाल में जमीन विवाद को लेकर फायरिंग की घटना सामने आई है। शनिवार दोपहर हुई इस वारदात में डेरा ब्यास के एक सेवादार की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा सेवादार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घायल को इलाज के लिए बाबा बकाला साहिब के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

खेती करने पहुंचे सेवादारों पर चलाई गोलियां
मृतक की पहचान मनजीत सिंह के रूप में हुई है, जबकि घायल सेवादार की पहचान दविंदर सिंह बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, दोनों शनिवार को गांव गाजीवाल में जमीन पर खेती करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान 3 से 4 लोगों ने कथित तौर पर उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से मनजीत सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, दविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए बाबा बकाला साहिब के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

करीब 6 कनाल जमीन को लेकर चल रहा था विवाद
जानकारी के अनुसार, गांव में करीब 6 कनाल जमीन को लेकर जौधबीर सिंह उर्फ जोधा के परिवार के साथ विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी जमीन पर खेती करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद फायरिंग की घटना हो गई।
हालांकि, विवाद की पूरी वजह और फायरिंग में शामिल लोगों की भूमिका जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों और जमीन विवाद के पहलुओं की पड़ताल कर रही है। फायरिंग करने वाले लोगों के खिलाफ आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 259077

Share this Post