Fri, 31 Jul 2026
G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।

AAP नेता के प्रयास से 13 साल की मासूम बच्ची मिली वापस किडनैप कर साथ ले गए थे आरोपी पढ़ें पूरी खबर

AAP नेता के प्रयास से 13 साल की मासूम बच्ची मिली वापस 

किडनैप कर साथ ले गए थे आरोपी 

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : डिवीजन नंबर सात के इलाके से किडनैप की गयी 13 साल की बच्ची को नेताओं के प्रयास के बाद बरामद कर लिया है। बच्ची को यूपी के बहराईच के बेहरा थाना के अधीन आते क्षेत्र से बरामद किया गया है। उक्त बच्ची कैंट हलका के गढ़ा इलाके की रहने वाली है और उसको एक युवक धोखे से बहला फुसलाकर ले गया था।

कैंट इलाके के आप के नेता काकू आहलूवालिया के ध्यान में मामला आया तो उन्होंने मामले को सीएम कार्यालय तक पहुंचाया और यूपी पुलिस के साथ तालमेल बनाने की गुहार लगाई। जिसके बाद मामला दर्ज किया गया और काकू आहलूवालिया ने जालंधर सीपी धनप्रीत कौर से बात कर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

जिसके बाद टीम का गठन कर यूपी रवाना किया गया और वहां बहराईच से लड़की को बरामद कर लिया जबकि लड़का फरार हो गया। लड़की के साथ यौन शोषण भी किया गया था।

जिस कारण जालंधर के सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाया गया है। शाम को बच्ची को परिजनों को सौंप दिया गया। जिसके बाद आप नेता काकू आहलूवालिया व आप नेत्री पूजा सिंह बच्ची के घर गए और आश्वासन दिया कि बच्ची के साथ घिनौनी हरकत करने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 189022