Sun, 21 Jun 2026

जालंधर में दर्द:नाक सड़क हाद:सा तेज रफ्तार कार की टक्कर से Zomato Delivery boy की हुई मौ:त पढ़ें पूरी खबर

जालंधर में दर्द:नाक सड़क हाद:सा

तेज रफ्तार कार की टक्कर से Zomato Delivery boy की हुई मौ:त

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : थाना छह के अंतर्गत आती गोल मार्केट में शनिवार रात तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से जोमैटो डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। मृतक की पहचान दकोहा के रहने वाले अभिषेक के रूप में हुई है।

युवक ग्राहक को सामान की डिलीवरी देने के लिए जा रहा था कि रास्ते में हादसा हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के सिविल अस्पताल में रखवा दिया है और पीड़ित परिवार के बयानों के बाद जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक पिछले दो सालों से जोमैटो डिलीवरी बॉय का काम करता था और वह रोजाना की तरह शनिवार रात को डिलीवरी देने के लिए माडल टाउन से पीपीआर मार्केट की ओर जा रहा था कि जब वह गोल मार्केट के पास पहुंचा तो सामने आ रहे कार चालक ने उसे टक्कर मार दी।

हादसे के दौरान उसके सिर और शरीर पर गहरे घाव आए और हादसे के दौरान कार चालक कार को छोड़ कर मौके से भाग गया। मिली जानकारी के अनुसार कार शहर मशहूर कपड़ा व्यपारी की थी। जिसकी सूचना घटनास्थल पर लोगों की भीड़ ने थाना छह की पुलिस को दी और पीड़ित को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसकी इलाज दौरान मौत हो गई।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना छह के जांच अधिकारी सुशील कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कर पारिवारिक सदस्यों को सूचित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचा।

जांच अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि उन्होंने अभिषेक के पिता ब्रजेश पाड़े के बयानों पर 174 की कार्रवाई कर शव पारिवारिक सदस्यों को सौंप दिया है।


1010

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 168523