Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

पंजाब में रेस्क्यू के लिए पहुंची सेना की हाईटेक ATOR गाड़ी, जानें क्या है इसकी खासियत, देखें Video

पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में अब सेना भी लोगों की मदद करने के लिए मैदान में उतर चुकी है। अजनाला में रावी नदी के पानी के कारण लोगों के हालात काफी खराब हो चुके हैं। इसके लिए भारतीय सेना ने लोगों को रेस्क्यू करने के लिए हाइटेक गाड़ी ATOR की सहायता ली है। 

जानें क्या है ATOR की खासियत
ATOR गाड़ी घने जंगल, दलदल, बर्फ, रेगिस्तान, कीचड़, दलदली इलाके, झीलें, नदियाँ और बर्फ पर भी चल सकता है। यह पानी से बर्फ तक चढ़ने में सक्षम एकमात्र पहिया गाड़ी मानी जाती है। ऐसे में ATOR N1200 को उन इलाकों में लोगों की मदद के लिए तैनात किया जाता है, जहां लोग मुश्किल में फंसे होते हैं। 

कीचड़ से लेकर बर्फ में चलने पर सक्षम
इसमें बेहद बड़े, लो-प्रेशर (कम हवा दबाव वाले) टायर लगे हैं, जिनमें फ्रंट से ही एक बटन दबाकर इन्फ्लेशन संभव है, यह प्रणाली बिना कंप्रेसर के ऑपरेट होती है। इस तरह के टायर अलग-अलग सतहों पर आसानी से खुद को ढाल लेते हैं। ये कीचड़, बर्फ, पानी पर पकड़ बनाए रख सकते हैं।

1200 किलो वजन उठाने की ताकत
यह गाड़ी अपने साथ 9 लोगों को साथ में ले जाने में सक्षम है और 1200 किलो वजन तक उठाने और 2350 किलो तक खींचने की क्षमता रखा है। वहीं यह -40 °C से लेकर +45 °C तक किसी भी मौसम में काम कर सकता है। यही कारण है कि इसे रेस्क्यू के लिए सबसे पहले इस्तेमाल किया जाता है।


 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218599

Share this Post