Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

BREAKING : जालंधर में Metro Milk फैक्ट्री से अमोनिया गैस लीक, दीवार तोड़कर क्रेन से लोगों को बाहर निकाला जा रहा, देखें Video

जालंधर के सर्जिकल कंप्लेक्स में स्थित मेट्रो मिल्क फैक्ट्री से अचानक अमोनिया गैस के रिसाव होने के कारण इलाके में हड़कंप मच गया। जैसे ही फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों का इसके बारे में पता चला तो वह अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। जिस दौरान गैस रिसाव हुआ था उस समय फैक्ट्री में 30 से 40 लोग अंदर फंसे हुए थे। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है और उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।

रेस्क्यू टीम सुरक्षित निकालने में जुटी
रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। फैक्ट्री की दीवार को तोड़कर क्रेन की मदद से अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

मेडिकल टीम अलर्ट पर
वहीं, अमोनिया गैस के रिसाव के कारण आसपास के इलाकों में भी लोगों को सतर्क कर दिया गया है ताकि किसी भी तरह की जनहानि न हो। मेडिकल टीम को भी अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी घायल को तुरंत उपचार मिल सके। फिलहाल गैस रिसाव के कारणों का पता लगाया जा रहा है और हालात पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234159

Share this Post