Tue, 17 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

जालंधर में XUV कार ने सफाई कर्मचारी को कुचला, घटना की CCTV वीडियो आई सामने, देखें 

जालंधर के लाडोवाली रोड से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां XUV 700 कार ने सीवरेज की सफाई कर रहे एक कर्मचारी को कुचल दिया। जिसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गया है। जिसके बाद उसे लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
घटना के बाद सफाई कर्मचारियों ने आरोपी कार चालक को पकड़ लिया और उसके बाद पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को आरोपी को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

निगम कमिश्नर और मेयर के खिलाफ रोष
इस घटना के बाद सफाई कर्मचारियों में नगर निगम कमिश्नर और मेयर विनीत धीर के खिलाफ काफी ज्यादा रोष देखने को मिल रहा है। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि दोनों में से कोई भी पीड़ित का हाल पूछने नहीं पहुंचा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सफाई कर्मचारी को कुछ हो जाता है तो नगर निगम ऑफिस में कामकाज बंद कर दिया जाएगा।

प्रशासन पीड़ित का उठाए ईलाज
सफाई कर्मचारियों ने आगे कहा कि 8-10 हजार रुपए में सफाई कर्मी काम करते हैं और पीड़ित कर्मी कच्चा कर्मचारी है। इसलिए हमारी अपील है कि प्रशासन पीड़ित के ईलाज का खर्चा उठाए। क्योंकि उसकी इतनी सैलरी नहीं है कि वह अपना ईलाज करवाए और परिवार का गुजारा भी करे।


109

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147183