Thu, 29 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

AAP नेता के घर सुबह-सुबह ईडी की रेड, पूर्व सीएम आतिशी ने उठाए सवाल

ईडी ने आज सुबह-सुबह आप नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज के घर पर छापा मारा। इसके अलावा 13 अन्य जगहों पर भी छापेमारी की जा रही है। सौरभ पर अस्पताल निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप है। दिल्ली की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने एक साल पहले आप सरकार के दौरान स्वास्थ्य अवसंरचना परियोजनाओं में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच शुरू की थी।

इसमें जून में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। बाद में एसीबी ने यह मामला ईडी को सौंप दिया। केंद्रीय एजेंसी ने जुलाई में मामला दर्ज किया था।

वहीं पूर्व सीएम आतिशी ने एक्स पर लिखा  कि सौरभ के घर पर ईडी की छापेमारी पूरे देश का ध्यान भटकाने के लिए की गई है। पूरा देश मोदी जी की डिग्री पर सवाल उठा रहा है। यह मामला उस समय का है जब सौरभ मंत्री नहीं थे। आप नेताओं पर लगे सभी केस झूठे हैं।  
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 254722

Share this Post