Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में कलयुगी पिता ने रिश्तों को किया तार-तार  तीन सालों तक अपनी ही बेटी को बनाता रहा... जानिए फिर क्या हुआ… 

पंजाब में कलयुगी पिता ने रिश्तों को किया तार-तार 

तीन सालों तक अपनी ही बेटी को बनाता रहा...

जानिए फिर क्या हुआ… 

पढ़ें पूरी खबर 

पंजाब : थाना मैहना के अंतर्गत आने वाले एक गांव की 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को उसके सौतेले पिता द्वारा करीब 3 साल तक अपनी हवस का शिकार बनाए जाने का मामला सामने आने पर मानवीय रिश्ते तार-तार हो गए। इस संबंध में पुलिस ने लड़की की शिकायत पर उसके सौतेले पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कथित आरोपी की दूसरी शादी करीब 13-14 साल पहले हुई थी और उसकी पत्नी अपने साथ एक बेटी भी ले आई थी, जो अब 15 साल की हो गई है और 10वीं कक्षा में पढ़ती है। पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि उसका सौतेला पिता उसे 3 साल से लगातार अपनी हवस का शिकार बना रहा है। इस संबंध में मैंने हैल्पलाइन 112 पर भी शिकायत की है।

पीड़िता ने बताया कि जब भी मैंने कई बार शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन उसका सौतेला पिता मुझे जान से मारने की धमकी देने लगा, जिस पर मैंने इस संबंध में अपनी मां को भी बताया। जांच अधिकारी ने बताया कि कथित आरोपी के अलावा पीड़ित लड़की का मैडीकल चैकअप कराया जा रहा है। इसके बाद कथित आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 258946

Share this Post