Thu, 29 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

यूपी के बाराबंकी में बस पर पेड़ गिरने से 5 की मौ'त, महिला बोली- हम मर रहे हैं आप वीडियो बना रहे हैं, देखें

यूपी के बाराबंकी में रोडवेज की बस पर अचानक एक पेड़ गिर गया। जिसमें 4 महिलाओं समेत 5 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक टीचर और दो सहायक विकास अधिकारी व ड्राइवर शामिल हैं। वहीं एक व्यक्ति इस हादसे में बुरी तरह से जख्मी हो गया है। घटना की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है। जिसमें एक महिला वीडियो बनाने पर भड़क रही है।

हम मर रहे हैं, आप वीडियो बना रहे हैं
वायरल हो रही वीडियो में महिला कह रही है कि हम मर रहे हैं और आप वीडियो बना रहे हैं। अगर आप पेड़ की डाल हटवाने में मदद करते तो हम लोग बाहर आ जाते।  हादसे में मृतकों की पहचान बाराबंकी निवासी शिक्षा मल्होत्रा (टीचर), मीना श्रीवास्तव (ADO), जूही सक्सेना (ADO), रकीबुल निशा (55) और बस ड्राइवर संतोष सोनी (38) के रूप में हुई।  

बस में सवार थे 60 लोग सवार थे
बस 60 सवारियों को लेकर बाराबंकी से हैदरगढ़ जा रही थी। करीब 11 बजे हरख चौराहे पर पास बस के सामने एक जानवर आ गया। उसे बचाने के चक्कर में बस पहले बिजली के पोल से टकराई, फिर पेड़ से जा भिड़ी। इसके बाद पेड़ बस के ऊपर गिर गया। इसका CCTV भी सामने आया है।

हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर राहगीर और आसपास के लोग जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। बुलडोजर बुलाकर पेड़ हटवाया। करीब डेढ़ घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। बस में सवार यात्रियों को पुलिस ने दूसरी बस से भेजा। पेड़ इतना भारी था कि बस की पूरी छत पिचक गई।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 254698

Share this Post