Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

फायरिंग के बाद अब बिश्नोई गैंग ने कॉमेडियन कपिल शर्मा को दी धमकी, अब वार्निंग नहीं देंगे सीधा छाती पर गोलियां मारेंगे 

कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग की घटना के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी दी गई है। जिसकी ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ऑडियो हैरी बॉक्सर के नाम से सामने आई है, जिसमें वह कपिल शर्मा के साथ-साथ पूरी फिल्म इंडस्ट्री को धमकी दे रहा है कि जो सलमान खान के साथ काम करेगा, उसे जान से मार दिया जाएगा। मुंबई का माहौल खराब कर देंगे।

वायरल हो रही ऑडियो में यह कहा
वायरल ऑडियों में व्यक्ति कहता है कि मैं हैरी बॉक्सर, लॉरेंस गैंग से बोल रहा है। कपिल शर्मा पर पहले अब फायरिंग इसलिए हुई है क्योंकि उसने अपने शो पर सलमान खान को बुलाया था। अब हम किसी भी डायरेक्टर, प्रोड्यूसर या कलाकार को वार्निंग नहीं देंगे, बल्कि सीधी उनकी छाती पर गोलियां चलेंगी।

वह आगे कहता है कि हम मुंबई का माहौल इतना खराब कर देंगे तुम लोगों ने अपनी जिंदगी में सोचा भी नहीं होगा। अगर किसी ने भी सलमान खान के साथ काम किया, चाहे वह छोटा-मोटा कलाकार हो या फिर डायेरक्टर-प्रोड्यूसर हम किसी को नहीं छोड़ेंगी, उसे मार देंगे। उसे मारने के लिए हमें किसी भी हद तक जाना पड़े, तो हम जाएंगे। अगर सलमान खान के साथ किसी ने काम किया, तो वो खुद की मौत का जिम्मेदार होगा। 
 
कपिल के कैफे पर हुई थी फायरिंग
आपको बता दें कि कपिल शर्मा ने कनाडा के सरे में अपना कैफे खोला है। इस कैफे पर दो बार हमला हो चुका है। पहला हमला 9 जुलाई को हुआ था और अब दूसरा हमला 7 अगस्त को किया गया है। दोनों बार हमला करने के बाद इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा की गई। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218602

Share this Post