Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में विवादित HEAT 7 स्थल पर फिर अवैध निर्माण, स्थानीयों में रोष पढ़ें पूरी खबर

जालंधर में विवादित HEAT 7 स्थल पर फिर अवैध निर्माण, स्थानीयों में रोष

पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर : जालंधर में चर्चित और विवादित HEAT 7 इमारत के गिराए जाने के बावजूद,उसी स्थान पर एक बार फिर अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह संपत्ति करोड़ों रुपये में बिक चुकी है और अब नए मालिक द्वारा यहां एक स्वीट शॉप खोलने की तैयारी की जा रही है।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नया निर्माण भी नगर निगम के नियमों की अनदेखी कर किया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि पिछले दो दशकों से इस स्थल पर सड़क पर कब्जा और बिना अनुमति के मुख्य प्रवेश द्वार सड़क की ओर बनाने जैसी अनियमितताएं होती रही हैं। नगर निगम पहले भी इस जगह की खामियां स्पष्ट कर चुका है, लेकिन अब नया मालिक भी वही रास्ता अपना रहा है।

इस मामले की शिकायत नगर निगम अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक भेजी जा चुकी है, परंतु अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि निर्माण कार्य में नियमों को दरकिनार कर रिश्वतखोरी का खेल चल रहा है। नियमों के अनुसार मुख्य द्वार सड़क की ओर नहीं होना चाहिए, फिर भी ऐसा किया जा रहा है, जिससे स्थानीय नागरिकों में नाराजगी और आक्रोश बढ़ रहा है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256838

Share this Post