Sat, 02 May 2026
G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com

कनाडा में 23 साल के युवक की संदिग्ध अवस्था में मौ'त, 5 महीने से था लापता 

कनाडा के विनिपेग में 23 साल के मनचलप्रीत की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। मृतक का शव वैली रिवर के पास से बरामद हुआ है। शव इस हालत में था कि पुलिस उसकी पहचान भी नहीं कर पा रही थी। जिसके बाद पुलिस ने मनचलप्रीत सिंह के माता-पिता का डीएनए टेस्ट करवाया, जिसके बाद उसकी पहचान हुई।

मनचलप्रीत 28 मार्च से लापता था। आखिरी बार उसे फोर्ट रिचमंड इलाके में देखा गया था। उसके बाद से ही मनचलप्रीत का कुछ भई नहीं पता लगा रहा था। उसके दोस्त, रिश्तेदार और पुलिस उसकी काफी समय से तलाश कर रही थी। पर उसका कहीं भी कोई पता नहीं लग रहा था। 

हाल ही में मैनिटोबा के डॉफिन कस्बे के पास वैली रिवर से लाश बरामद हुई। पर लाश की पहचान नहीं हो पा रही थी। पुलिस ने इसके बाद मनचलप्रीत के माता-पिता को बुलाया और उनका डीएनए टेस्ट करवाया। डीएनए टेस्ट के बाद साफ हो गया है वैली रिवर से मिला शव मनचलप्रीत का था। जैसे ही इस घटना का पता चला तो परिवार का बुरा हाल हो गया और वह गहरे सदमे में चले गए।  


181

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 155664