Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

बच्चों को स्कूल से लेकर जा रही वैन हुई हादसे का शिकार, 8 साल के बच्चे की मौ'त समेत 3 जख्मी

हरियाणा के झज्जर में स्कूल वैन हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई है तो वहीं 3 बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। मृतक बच्चे की पहचान 8 साल के हितांश के रूप में हुई है। वहीं हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आस-पास मौजूद लोगों ने बच्चों को वैन से निकाला और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया।

टायर फटने के कारण हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि स्कूल की छुट्टी के बाद वैन बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। इस दौरान अचानक वैन का टायर फट गया और वह अंसतुलित होकर सड़क पर पलट गई। जिस कारण बच्चे वैन में फंस गए। हादसे के समय वैन में 12 से 15 बच्चे सवार थे। हादसे के बाद वहां मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और बच्चों को वैन से बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218719

Share this Post