Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अमृतसर में मेडिकल स्टोर मालिक की सरेराह गोलियां मारकर ह'त्या, इलाके में दहशत का माहौल

अमृतसर के अजनाला में देर रात मेडिकल स्टोर मालिक पर अंधाधुंध गोलियां चला दी। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान तरनजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को घटनास्थल से 5 गोलियों के खोल बरामद किए गए हैं और मामले की जांच कर रही है।

घर जाते समय हुआ हमला
बताया जा रहा है कि तरनजीत सिंह अपनी मेडिकल स्टोर को बंद करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान हमलावरों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोलियां मारने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए हैं। वहीं तरनजीत सिंह की गोलियां लगने से मौत हो गई थी।

साल पहले मिली थी धमकी
तरनजीत सिंह के भाई कर्मजीत सिंह ने बताया कि उन्हें लगभग साल पहले फोन पर धमकी मिली थी। जिसकी पुलिस को शिकायत भी की गई थी। पर आज बदमाशों ने गोलियां मारकर भाई का कत्ल कर दिया। हमें अपने भाई का इंसाफ चाहिए और पुलिस को जल्द से जल्द हमलावरों को पकड़ना चाहिए।

पुलिस ने दिया गिरफ्तारी का आश्वासन
वहीं इस मामले पर जांच अधिकारी हरचंद सिंह ने बताया कि घटनास्थल से गोलियों के खोल बरामद किए गए हैं। वहीं आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है और मामले की जांच के लिए टीमें काम पर लग गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234147

Share this Post