स्य घर में मौजूद थे। सभी दीपावली का त्योहार मनाने के बाद सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात कारणों से घर में आग भड़क उठी और देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।
परिवार के छह सदस्यों की दर्दनाक मौत
आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक परिवार के छह सदस्यों की मौत हो चुकी थी। वहीं, चार अन्य लोगों को घायल अवस्था में बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान कुंदन लाल सोनी (75), उनकी पत्नी राजकुमारी सोनी (65), ऋतु सोनी (42), स्मृति सोनी (40), सूर्या सोनी (45) और आदित्य सोनी (16) के रूप में हुई है। मृतकों में तीन महिलाएं और एक नाबालिग भी शामिल हैं।
कटनी में दुकान में लगी आग, दो माह के मासूम की भी मौत
सिवनी के साथ कटनी जिले में भी भीषण अग्निकांड की खबर सामने आई है। यहां एक दुकान में आग लगने से परिवार के छह लोगों की मौत की सूचना है। मृतकों में महज दो माह का मासूम बच्चा भी शामिल बताया जा रहा है। हालांकि, कटनी की घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आग लगने के कारणों की पुष्टि होना बाक


Comments
No comments yet.