Mon, 09 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

बेहतर जिंदगी की तलाश में निकले थे, समुद्र ने छीन ली 39 लोगों की जिंदगी

अफ्रीकी देश सेनेगल में प्रवासियों को लेकर जा रही एक नाव समुद्र में पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है। सोमवार को कुछ और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़ा। यह नाव उत्तरी सेनेगल के सेंट-लुई से रवाना हुई थी और स्पेन के तट की ओर जा रही थी। रविवार को राजधानी डकार के उत्तर में केबे मर शहर के तट से कुछ दूरी पर नाव पलट गई।

पहले 21 लोगों की मौत की हुई थी पुष्टि

सेनेगल के गृह मंत्रालय ने रविवार को हादसे की जानकारी देते हुए कम से कम 21 लोगों की मौत की पुष्टि की थी। इसके बाद बचाव दल ने समुद्र में लापता यात्रियों की तलाश शुरू की। सोमवार को कुछ और शव बरामद होने के बाद मृतकों की संख्या 39 तक पहुंच गई। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में केवल एक यात्री को जीवित बचाया जा सका है।

कई यात्रियों के अब भी लापता होने की आशंका

प्रशासन ने नाव में सवार कुल यात्रियों की संख्या का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, आशंका जताई जा रही है कि हादसे के बाद कई लोग अब भी लापता हैं। बचावकर्मी उनकी तलाश में जुटे हुए हैं। नाव के पलटने के कारणों को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

राष्ट्रपति ने जताया दुख, अवैध नेटवर्क पर कार्रवाई का संकल्प

सेनेगल के राष्ट्रपति बासिरू दियोमाये फाये ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने समुद्र के खतरनाक रास्तों पर सक्रिय नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का संकल्प लिया। गौरतलब है कि बेहतर भविष्य और रोजगार की तलाश में बड़ी संख्या में प्रवासी पश्चिमी अफ्रीका से समुद्री रास्ते के जरिए स्पेन पहुंचने की कोशिश करते हैं। इस दौरान उन्हें अक्सर जानलेवा समुद्री यात्राओं का सामना करना पड़ता है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 274655

Share this Post