भी प्रदूषण का स्तर काफी अधिक दर्ज किया गया।
जालंधर और लुधियाना की हवा भी बेहद खराब
आंकड़ों के मुताबिक, जालंधर में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 327 दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना 306 AQI के साथ तीसरे स्थान पर रहा। इन तीनों शहरों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। ऐसे हालात में लंबे समय तक प्रदूषित हवा में सांस लेना लोगों की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
खन्ना और अमृतसर में भी बढ़ा प्रदूषण
पंजाब के अन्य शहरों में भी वायु गुणवत्ता संतोषजनक नहीं रही। खन्ना में AQI 274, अमृतसर में 244 और पटियाला में 201 दर्ज किया गया। इन शहरों में भी प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हो सकती है। वहीं, चंडीगढ़ में AQI 134 दर्ज किया गया, जो पंजाब के इन शहरों के मुकाबले अपेक्षाकृत बेहतर रहा।
प्रदूषण से स्वास्थ्य पर पड़ सकता है असर
दिवाली के पटाखों और पराली जलाने से निकलने वाला धुआं हवा में प्रदूषण बढ़ाने के प्रमुख कारणों में शामिल है। प्रदूषित हवा का असर खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों पर अधिक पड़ सकता है। ऐसे में लोगों को प्रदूषण के स्तर को देखते हुए सावधानी बरतने की जरूरत है।


Comments
No comments yet.