Mon, 09 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर की पटाखा मार्केट में सरेआम चले लात-घूंसे, वायरल वीडियो देखकर रह जाएंगे है

दोनों पक्षों के युवक एक-दूसरे पर टूट पड़े। बाजार के बीचों-बीच जमकर लात-घूंसे और थप्पड़ चले। इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पटाखे खरीदने के दौरान शुरू हुआ विवाद

घटना के दौरान मौजूद राहुल के अनुसार, त्योहार के चलते राओवाली गांव की पटाखा मार्केट में काफी भीड़ थी। लोग बड़ी संख्या में पटाखों की खरीदारी करने पहुंच रहे थे। इसी दौरान पटाखे खरीदने या रास्ते से जुड़ी किसी बात को लेकर युवकों के दो समूहों में बहस शुरू हो गई। शुरुआत में मामूली नजर आ रहा विवाद कुछ ही देर में मारपीट में बदल गया।

बाजार के बीचों-बीच चले लात-घूंसे

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बाजार के मुख्य हिस्से में लोगों की भारी भीड़ मौजूद है। इसी भीड़ के बीच कई युवक आपस में भिड़ते हुए एक-दूसरे पर थप्पड़ और मुक्के बरसा रहे हैं। अचानक हुए इस हंगामे से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। वहां खरीदारी करने आए लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर हटने लगे।

दुकानदारों ने कराया बीच-बचाव, काफी देर बाधित रही खरीदारी

मारपीट के दौरान बाजार में मौजूद दुकानदारों और अन्य लोगों ने दोनों गुटों को अलग करने की कोशिश की। हालांकि, विवाद कर रहे युवक लगातार एक-दूसरे पर हावी होने का प्रयास करते रहे। इस हंगामे के कारण पटाखा मार्केट में काफी देर तक खरीदारी भी प्रभावित रही। फिलहाल इस मामले में पुलिस कार्रवाई या किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 274698

Share this Post