Mon, 09 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

सड़क पर पटाखे चला रहे थे युवक, रोकने पहुंचे पुलिसकर्मी के साथ कर दिया बड़ा कांड

तमिलनाडु के थेनी जिले में सड़क पर पटाखे चलाने से रोकने पर युवकों ने एक दरोगा के साथ मारपीट कर दी। इस घटना में गंभीर रूप से घायल दरोगा की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना रविवार रात की बताई जा रही है। मृतक की पहचान सेंथिल कुमार के रूप में हुई है।

सड़क पर पटाखे चला रहे थे युवक

साउथ जोन के आईजी विजयेंद्र बिदारी ने बताया कि दरोगा सेंथिल कुमार रविवार रात ड्यूटी पूरी करने के बाद सादे कपड़ों में अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उन्होंने कुछ युवकों को सड़क पर पटाखे चलाते देखा। उन्होंने युवकों को समझाते हुए कहा कि सड़क पर पटाखे चलाने से राहगीरों और आसपास के लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने युवकों से सड़क से हटकर पटाखे चलाने को कहा।

मोबाइल में रिकॉर्ड करने लगे युवकों की हरकत

बताया जा रहा है कि दरोगा के समझाने के बावजूद युवक नहीं माने। इसके बाद सेंथिल कुमार ने युवकों की हरकत को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। इसी दौरान उन्होंने एक युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तभी किसी व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया।

जमीन पर गिरने से बिगड़ी हालत, अस्पताल में तोड़ा दम

हमले के कारण दरोगा का संतुलन बिगड़ गया और वह जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 274655

Share this Post