Sun, 08 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय, शीतला मंदिर में दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में कार्यकर्ता परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यकर्ताओं ने अपने घरों से दीपक और तेल लाकर भाजपा कार्यालय में जलाए दीप, आतिशबाजी की और लड्डू बांटकर मनाई खुशियां |

जालंधर 8 नवंबर (सोनू) : आज भाजपा जालंधर के जिला प्रधान अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय, शीतला मंदिर में दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में कार्यकर्ता परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं संगठनात्मक एकजुटता के साथ त्योहार मनाया।

समारोह की विशेष बात यह रही कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों से दीपक और तेल लेकर भाजपा कार्यालय पहुंचे। इसके बाद सभी ने मिलकर भाजपा कार्यालय में दीप प्रज्वलित किए और पूरे कार्यालय को दीपों की रोशनी से जगमगा दिया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की तथा एक-दूसरे को मिठाई और लड्डू बांटकर दीपावली की खुशियां मनाईं। पूरा वातावरण उत्साह, उमंग और पारिवारिक अपनत्व से सराबोर रहा।इस अवसर पर समारोह में जिला महामंत्री दीपक तेलू, योगेश धीर, दविंदर भारद्वाज, अमरजीत अमरी, पुनीत शुक्ला, अश्वनी भंडारी, भूपिंदर कुमार, सुनील मोंटू, मीनू शर्मा, शालू, महिला मोर्चा प्रधान शेली खन्ना, युवा मोर्चा प्रधान साहिल शर्मा, ओबीसी मोर्चा प्रधान दिनेश वर्मा, अश्वनी अटवाल, सचिव तरसेम थापा, सनी शर्मा, बलजीत प्रिंस, हिमांशु शर्मा, कुणाल शर्मा, राजेश मल्होत्रा, जी.के. सोनी, अनुज शारदा, महिंदर भगत, प्रमोद कश्यप, संजीव मणि, राघव ज्योति, गुरप्रीत विक्की, संदीप कुमार, योगेश मल्होत्रा, अशोक चड्ढा, जॉली बेदी, पार्षद अजय बब्बल, सोनू हंस, मनीष बाल, मनहर पाशन, आशीष सहगल, शाम शर्मा, तरुण छाबड़ा, ऋषि बहल, सोनू चौहान, अजय ठाकुर, किरण भगत सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं उनके परिवार उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी ने दीपावली के त्योहार को आपसी सौहार्द, उत्साह और पारिवारिक माहौल में मनाते हुए संगठन की मजबूती, एकजुटता और पार्टी के प्रति समर्पण का संकल्प लिया।

 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 273771

Share this Post