Sat, 07 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

कहीं 4 बच्चियां तो कहीं महिला और बच्चा... पाकिस्तान में कुछ ही घंटों में दो बड़े हादसे

पाकिस्तान में शनिवार को पुराने और जर्जर मकानों के ढहने की दो अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों की जान चली गई। मृतकों में पांच बच्चे और एक महिला शामिल हैं। पहला हादसा खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुआ, जहां एक मकान की छत गिरने से चार बच्चियों की मौत हो गई। वहीं, दूसरी घटना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के गिलगित जिले में हुई। यहां पुराना मकान गिरने से एक महिला और बच्चे की जान चली गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। दोनों घटनाओं के बाद बचाव दलों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान चलाया।

खैबर पख्तूनख्वा में छत गिरने से चार बच्चियों की मौत
पहली घटना पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हंगू जिले में हुई। यहां दोआबा तहसील के जदीद बांदा इलाके में एक पुराने और जर्जर मकान की छत अचानक ढह गई। हादसे के समय मकान के अंदर मौजूद चार बच्चियां मलबे के नीचे दब गईं।
घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा और मलबा हटाने का अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद चारों बच्चियों के शव बाहर निकाले गए। अधिकारियों के मुताबिक, मृतक बच्चियों की उम्र 2 से 12 साल के बीच थी। सभी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

गिलगित में मकान ढहने से महिला और बच्चे की गई जान
दूसरा हादसा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के गिलगित जिले के बसीन इलाके की मियां कॉलोनी में हुआ। शनिवार को यहां एक पुराना मकान अचानक ढह गया। इस घटना में एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।
हादसे की जानकारी मिलते ही पाकिस्तान की राष्ट्रीय बचाव सेवा रेस्क्यू 1122 की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। बचावकर्मियों ने मलबे से लोगों को बाहर निकालकर घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और फिर प्रांतीय मुख्यालय अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने की महिला और बच्चे की मौत की पुष्टि
रेस्क्यू 1122 की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला और बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल तीन लोगों का इलाज किया गया। दोनों हादसों में पुराने और कमजोर मकानों के ढहने से बड़े पैमाने पर जानमाल का नुकसान हुआ है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 271745

Share this Post