दिल्ली-NCR में GRAP-3 लागू, 5वीं तक के स्कूलों के लिए जारी हुए ये आदेश
दिल्ली के बाद अब मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के आगामी कॉन्सर्ट को लेकर मध्य प्रदेश के इंदौर में भी विवाद शुरू हो गया है। इंदौर में आयोजित होने वाले उनके लाइव शो के दौरान उन्हें अपने चार बेहद लोकप्रिय गाने न गाने के निर्देश दिए गए हैं।
इन 4 गानों के गाने पर लगी रोक
प्रशासन द्वारा जिन गानों पर आपत्ति जताई गई है, उनमें दिलजीत के सबसे चर्चित ट्रैक शामिल हैं:
-
'पटियाला पैग'
-
'5 तारा ठेके'
-
'जेब विचों फीम लब्बी आ'
-
'जट्ट उत्थे फायर करदा जित्थे पाबंदी हथियार दी'
बच्चों पर गलत असर का हवाला
इंदौर के महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने 6 नवंबर को कार्यक्रम स्थल (C-21 मॉल प्रबंधन) को एक आधिकारिक पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि 15 नवंबर को होने वाले इस शो में 5 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चे भी शामिल होंगे। ऐसे में शराब, ड्रग्स और हिंसा को बढ़ावा देने वाले गानों के बोल बच्चों के मानसिक विकास और व्यवहार पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं।
चंडीगढ़ के प्रोफेसर की शिकायत और हाईकोर्ट का आदेश
यह कार्रवाई चंडीगढ़ के एक प्रोफेसर द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद सामने आई है। पूर्व में हुए दिलजीत के शो की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए, इंदौर प्रशासन ने अपने पत्र में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के 22 जुलाई 2019 के आदेश का भी हवाला दिया है। इसी आदेश के तहत इन गानों को कॉन्सर्ट की हिट लिस्ट से बाहर रखने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।


Comments
No comments yet.