Fri, 06 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अमिताभ बच्चन के घर समेत मुंबई की 4 बड़ी जगहों को उड़ाने की धमकी!

मुंबई में एक बार फिर बम धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी भरे ईमेल में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE), वर्ली रेसकोर्स और बॉम्बे हाईकोर्ट को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। ईमेल सामने आने के बाद मुंबई पुलिस समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।

अमिताभ बच्चन के बंगले समेत 4 जगहों को उड़ाने की धमकी
धमकी भरे ईमेल में अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा के अलावा मुंबई के तीन अन्य प्रमुख स्थानों का जिक्र किया गया है। इनमें बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज, वर्ली रेसकोर्स और बॉम्बे हाईकोर्ट शामिल हैं। इन धमकियों को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। संबंधित स्थानों की सुरक्षा को लेकर निगरानी बढ़ा दी गई है।

23 अक्टूबर को भी आया था धमकी भरा ईमेल
अमिताभ बच्चन के बंगले को इससे पहले भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। 23 अक्टूबर को मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया था। उस ईमेल में भी जलसा बंगले को निशाना बनाने की धमकी दी गई थी। लगातार मिल रही धमकियों के मद्देनजर मुंबई पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से ले रही हैं। ईमेल की जांच की जा रही है और धमकी भेजने वाले की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 269390

Share this Post