Fri, 06 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर हाईवे पर कार और थ्री-व्हीलर टक्कर के बाद मची अफरा-तफरी, हादसे में इतने लोग घायल

जालंधर के गोराया में नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार गाड़ी से बचने की कोशिश में टैक्सी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ऑटो से जा टकराई। हादसा इतना जोरदार था कि टैक्सी और ऑटो दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। कार में सवार चार यात्रियों को चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई।

पटियाला से ब्यास जा रही थी टैक्सी, रास्ते में हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, टैक्सी चालक रणजीत सिंह चार यात्रियों को लेकर पटियाला से ब्यास की ओर जा रहा था। वीरवार देर शाम जब उनकी कार गोराया के पास नेशनल हाईवे से गुजर रही थी, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी ने टैक्सी को साइड मार दी। अचानक हुई इस घटना से बचने के लिए चालक ने कार का स्टेयरिंग दूसरी तरफ मोड़ दिया।

टायर कटने से बेकाबू हुई कार, खड़े ऑटो से टकराई
बताया जा रहा है कि दूसरी गाड़ी से बचने के प्रयास के दौरान टैक्सी का टायर कट गया। इसके चलते चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे खड़े ऑटो से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा। कार में बैठे चारों यात्रियों को चोटें आईं। हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम
दुर्घटना के कारण नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया। सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त वाहन खड़े होने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर गोराया थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त टैक्सी और ऑटो को हाईवे से हटवाया। इसके बाद यातायात को दोबारा सुचारू करवाया गया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 268864

Share this Post